Breaking News: कुंजरवाड़ी में फायरिंग की घटना, दो घायल
शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के कुंजरवाड़ी इलाके में आज शाम को एक फायरिंग की घटना से सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोगा नामक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते कुंजरवाड़ी क्षेत्र में फायरिंग कर दी जिससे मेहमूद और सईद नामक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंजरवाड़ी में उस्मान मेवाफरोश की पगड़ी दस्तूर की रस्म अदायगी के दौरान घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद लोगो ने फायरिंग करने वाले शख्स को पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन अपराधी वहां से फरार हो गए। हालाँकि इस दौरान अपराधी की बाइक वहीँ छूट गई। मौके पर धानमंडी पुलिस ने पहुंचकर बाइक को अपने कब्जे में लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।