गांव गए परिवार के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी
पति 12 नवंबर से 17 नवंबर तक गांव गए हुए थे
Udaipur Times News , Crime News , उदयपुर 21 नवंबर 2026 । पाठों की मगरी के सुभाषनगर क्षेत्र में गांव गए परिवार के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात का पता परिवार के लौटने पर चला।
कांता पत्नी रमेश बाजडोलिया निवासी आसींद, भीलवाड़ा, हाल गली नंबर 5, पाठों की मगरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह और उनके पति 12 नवंबर से 17 नवंबर तक गांव गए हुए थे। 17 नवंबर की रात करीब 11 बजे घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और ज्वेलरी बॉक्स में रखे सभी जेवर गायब थे।
चोरी गए सामान में सोने की चेन, 3 डायमंड रिंग, सोने की अंगूठी, डायमंड की 2 बालियां, सोने का कड़ा, सोने के टॉप्स, रकड़ी, नथ, वेडिंग रिंग, लॉकेट, डायमंड नोज पिन, चांदी की पायल, कड़ा, 4 चांदी के सिक्के, चांदी की बैंगल्स और ब्रेसलेट सहित इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट शामिल है। Crime News
परिवार ने मकान मालिक को सूचना देने के साथ ही उसी रात पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।