3.50 लाख रुपये रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB ने दबोचा

 | 
Acb trap

उदयपुर 26 अगस्त 2025 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जयपुर नगर तृतीय इकाई ने उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति (दलाल) को 3.50 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ACB के अनुसार आरोपी शांतिलाल सोनी पुत्र गोपाललाल सोनी (उम्र 42 वर्ष), निवासी धमाना रोड, नई हरिजन बस्ती, कपासन जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी BMW कार बेची थी और बकाया रुपये दिलवाने के लिए आरोपी शांतिलाल सोनी व उदयपुर के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट काइम अगेंस्ट वुमन (SIUCAW) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश मेहता द्वारा 3 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। साथ ही कोर्ट में दर्ज प्रकरण में चालान पेश करने और मामले को निपटाने की एवज में भी दबाव बनाया जा रहा था।

रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी 3.50 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा है। इसके बाद ACB उप महानिरीक्षक-द्वितीय जयपुर आनंद शर्मा के सुपरविजन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व और उप अधीक्षक सुरेश कुमार स्वामी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए शांतिलाल सोनी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ACB ने बताया कि शांतिलाल सोनी से पूछताछ जारी है। वहीं, ASP हितेश मेहता की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसके संबंध में पृथक से विस्तृत जांच की जाएगी। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

#UdaipurNews #ACB #CorruptionCase #Udaipur #RajasthanNews #BriberyCase #ACBAction #UdaipurUpdate #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News