पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने भाभी पर चाकू से हमला किया

भूपालपुरा थाना क्षेत्र के आयड़ की घटना 

 | 
knife attack

उदयपुर 9 अक्टूबर 2024 । शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में कल मंगलवार देर रात चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना रात करीब 11:30 बजे थाना क्षेत्र के आयड़ की है। जहां एक देवर ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया।

महिला के पेट और सिर पर चाकू से वार किए। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल महिला को परिजन तुरंत सरकारी एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है। घटना के तुरंत बाद आरोपी देवर सरफराज फरार हो गया।

भूपालपुरा थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी देवर आया और महिला पर चाकू से वार कर दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

प्राथमिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद होना बताया जा रहा है। घायल महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी देवर फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News