साली के प्यार जीजा बना हैवान, शादी करने की चाहत में बंद कमरे में किया ऐसा काम...
Udaipur Times, UP News : उतरप्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह यूपी के कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में एक युवक ने बंद कमरे में किसी बात पर बहस के बाद 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर खुद की कनपटी पर भी गोली मारकर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक, परिजनों की सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से एक देसी पिस्टल मिला है। ASP सिद्धार्थ वर्मा और तमकुहीराज SDM आकांक्षा मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। देर रात मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कर ली। Gorakhpur News
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना के ग्राम धरमचक निवासी जितेंद्र प्रजापति (25) पुत्र रघुनाथ प्रजापति की शादी एक साल पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव निवासी शंभू प्रजापति की बड़ी बेटी बेबी से हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे जितेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा और रात में वहीं रुक गया। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब उसकी साली नैना उसे नाश्ता देने गई तो उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद दोनों में कुछ बहस होने लगी। Gorakhpur News
मिली जानकारी के अनुसार, आवाज सुनकर नैना की मां और पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई वहां पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की पर कुछ मिनट बाद गोली चलने की आवाज से वे सन्न रह गए। वे कुछ समझ पाते तभी एक-एक करके दो और गोलियों की आवाज आई।
पांच मिनट के अंतराल पर तीन गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने खिड़की से झांका तो कमरे के अंदर का दृश्य देख स्तब्ध रह गए। जितेंद्र और नैना खून से लथपथ पड़े थे। Gorakhpur News
जानकारी के मुताबिक, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तमकुहीराज SHO गिरजेश उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में ले लिया। तमकुहीराज CO ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फाॅरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जितेंद्र और नैना के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। नैना पढ़ने में होनहार थीं। हाईस्कूल की छात्रा थी। इसके अलावा एक निजी स्कूल में एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाती थी। शादी के बाद जितेंद्र विदेश चला गया था। इसी दौरान उसकी बातचीत नैना से होती रही। बताया जा रहा है कि वह नैना को लेकर जुनूनी हो गया था। Gorakhpur News
परिजनों के अनुसार, जितेंद्र की बहन की शादी पांच मई को थी। उसने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ खास तौर पर अपनी साली नैना को भी बुलाया था लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हुई। इसी बात को लेकर वह नाराज था। मंगलवार शाम वह ससुराल पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र की सास गउदम देवी ने बताया कि जितेंद्र जब से घर आया था तभी से वह नैना को साथ लेकर जाने की जिद पर अड़ा था। उसका व्यवहार भी इस बार बदला-बदला था। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि नैना और जितेंद्र के बीच बातचीत होती थी और जितेंद्र नैना से शादी भी करना चाहता था। Gorakhpur News
मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अपनी ससुराल मंगलवार शाम को आया था। घटना के पीछे अभी तक की जांच में नैना से एकतरफा प्यार करने का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। -सिद्धार्थ वर्मा, ASP कुशीनगर
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
