गुजरात से उदयपुर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 घायल

गंभीर घायलों को अस्पताल ले जाया गया

 | 
bus

उदयपुर ज़िले के गोगुन्दा पिंडवाड़ा हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 12 लोग मौजूद थे। सभी यात्री घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार की सुबह गोगुन्दा पिंडवाड़ा हाईवे पर देवला चौराहा पर हुआ। जाखड़ ट्रेवल्स बस गुजरात के भुज से चलकर उदयपुर आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण यात्रियों से भरी जाखड़ ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में मौजूद यात्री घायल हो गए।

इस दौरान हादसे से हाईवे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बस चलाते समय चालक की नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

हादसा जहां हुआ वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी मौके पर पहुंची और गंभीर घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News