झामेश्वर मंदिर के पास डिवाइडर से टकराई कार, दो गंभीर घायल


झामेश्वर मंदिर के पास डिवाइडर से टकराई कार, दो गंभीर घायल

गुजराती पर्यटक नाथद्वारा से दर्शन कर अंबाजी की ओर जा रहे थे

 
CAR

सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

उदयपुर के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में झामेश्वर महादेव मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे के दौरान कार में सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान वहां  ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से गोगुन्दा अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गोगुन्दा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर झामेश्वर महादेव मंदिर के पास एक आई-20 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि गुजरात नडियाद के रहने वाले गुजराती पर्यटक नाथद्वारा से दर्शन कर अंबाजी की ओर जा रहे थे। तभी झामेश्वर मंदिर के पास सामने से रॉन्ग साइड आई तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इस दौरान कार मे सवार 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को गोगुन्दा अस्पताल से ज़िला अस्पताल में भर्ती किया।

 

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal