चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार जब्त
Udaipur Times, Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस द्वारा मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की गई। ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भाग गए।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। ड्रोन पेट्रोलिंग से संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई करने में सहायता मिल रही है।
कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ड्रोन पेट्रोलिंग टीम द्वारा दो उड़ानें भरकर कुल 72 मिनट तक निगरानी की गई। ड्रोन ऑपरेटर कांस्टेबल आसिफ द्वारा ड्रोन के माध्यम से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र, शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर मौके से मध्यप्रदेश नंबर की कार जब्त की गई।
ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी रखने में सहायता मिल रही है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।