सरपंच पति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ SC ST act में मामला दर्ज

दलित महिला के प्लाट का रास्ता रोककर एक करोड़ की डिमांड का आरोप 

 | 
crime

उदयपुर 6 फरवरी 2024।  ज़िले के मावली में बोयणा के सरपंच पति और भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद एससी एसटी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि सरपंच पति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह ने एक दलित महिला के प्लाट में जाने के आम रास्ते को खोद दिया और उसपर गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। अब जीवन सिंह महिला को परेशान करते हुए रास्ता खोलने की एवज में एक करोड़ रुपये की डिमांड कर रहा है। 

पीड़िता कंचन कुंवर के पति ने बताया कि मावली टोल नाके से पहले बजाज नगर मातेश्वरी विहार में उनका 1000 स्क़वायर फ़ीट का यूआईटी कन्वर्ट प्लॉट है। प्लॉट पर जाने के लिए 30 फ़ीट का एक आम रास्ता है जिस पर डामर भी किया हुआ है। बोयणा के सरपंच पति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपने रौब से रास्ते को बीच मे से खोद दिया और फाटक लगा दी है। ऐसे में अब वे अपने प्लाट पर नही जा सकते है। 

राजेश चौहान ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार डबोक पुलिस से भी की लेकिन जीवन सिंह की पोलटिकल अप्रोच होने के कारण कोई कार्रवाई नही हुई, उसके बाद वे एफआईआर दर्ज कराने के लिए उदयपुर रेंज आईजी अजयपाल लाम्बा के पास भी पेश हुए लेकिन उन्हें वहां से भी भगा दिया गया। ऐसे में अब कोर्ट की शरण मे गए जहां से कोर्ट के आदेशों के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन मामला दर्ज होने के 5 दिन बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है। 

पीड़ित दम्पति ने तो यह भी आरोप लगाया कि जीवन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष होने की वजह से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के करीबी भी है, ऐसे में आपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नही होती। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जीवन सिंह जम्मू कश्मीर से लाये अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हो चुके है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News