चित्तौड़गढ़ के भदेसर के हट्टीपुरा में घटित महिला की लूट सहित ब्लाइंड हत्या के मामले का खुलासा।

दो अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
Accused Arrested for attacking police team

Udaipur Times News, Chittorgarh Crime News,चित्तौड़गढ़ 20 अक्टूबर 2026 - जिले मे 5-6 अक्टूबर की रात में भदेसर के गांव हट्टीपुरा में घटित महिला की लूट सहित हत्या के मामले का खुलासा करते हुवे घटना में संलिप्त दो अभियुक्तो को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चित्तौड़गढ़ एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र भदेसर के गांव हट्टीपुरा से दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि गांव में एक 73 वर्षीय  बुजुर्ग महिला जिसका नाम जमनी बाई  है जो घर मे अकेली रहती थी पति की पूर्व में मृत्यु हो गई थी जिसके कोई संतान भी नहीं थी।

इस  महिला की दिनांक 5-6 अक्टूबर की रात  में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट के इरादे से घर में घुस कर उसकी हत्या कर दी।

एसपी ने बताया की महिला के शरीर पर पहने गहने जिसमें सोने की रामनामी, मादलिया, हाथ का टड्डा, कानों के टॉप्स, चांदी के हाथ के कातरिये, हाथ के कड़े, कमर का कंदोरा,चांदी की अंगूठियां, पैर की बिछिया आदि अन्य गहने और नगदी लेकर चले गए हैं। पूरे घर जिसमें दो कमरे और खुला चौक था वंहा रखे थैले, घर में सामान रखने के बोक्स, आदि की तलाशी ले कर पूरे घर में बिखेरा कर रखा था। Crime News Chittorgarh 

एसपी ने बताया की महिला के बारे में जानकारी पर यहपता चला कि महिला आर्थिक रूप सक्षम थी। हट्टीपुरा गांव और आस पास के लोगो को जरूरत के हिसाब से पैसे उधार देती रहती थी। साथ ही उसे गहने पहनने का भी शौक था। घटना की गंभीरता को देखते हुवे।

एडिशनल एसपी  गजेंद्र जोधा के निर्देशन में,  विनोद कुमार के निकटतम पर्यवेक्षण में , थानाधिकारी विनोद मेनारिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके अतिरिक्त मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर विजिट कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रसारित किए। Murder Accused Arrested 

जिला विशेष टीम और साइबर सेल को भी घटना के खुलासे के लिए निर्देश प्रसारित किए गए। मौके पर FSL टीम MIU टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए गए। DST टीम और साइबर सेल द्वारा घटना के बाद से ही निरंतर ही घटना स्थल पर मुकीम रह कर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर पूछताछ की गई।

संदिग्ध व्यक्तियो के संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दी जाकर पूछताछ की गई। अपराधियों के आने जाने के संभावित मार्ग पर लगे CCTV कैमरा को चेक किया गया। जिस पर गठित टीम द्वारा तकनीकी और परंपरागत पुलिसिंग के आधार पर पतेरसी माल मुलजिमान जारी रखा गया। तफतीश के दौरान पुलिस को मुखबिर से ये जानकारी मिली कि गांव हट्टीपुरा निवासी कालू जाट पिता स्व. भेरुलाल जाट की गतिविधि संदिग्ध सामने आई। कालू जाट के बारे में जानकारी संकलित की तो ज्ञात आया कि युवक वर्तमान में उदयपुर में कंही होटल पर काम कर रहा है। Udaipur News 

युवक घटना से कुछ समय पूर्व गांव में आया था । घटना के बाद वापिस उदयपुर चला गया था।

जिस पर युवक की उदयपुर में जानकारी प्राप्त कर उसे उदयपुर के बडी क्षेत्र से डिटेन किया जाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा घटना स्वीकार की जाकर अपने अन्य साथी भादसोड़ा निवासी आशिक अली पिता असलम अली के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।

जिस पर इस आशिक अली की भी तलाश की जाकर उसे डिटेन किया जाकर पूछताछ की जाकर घटना में संलिप्तता पाए जाने से विधिक प्रावधानों के अनुसार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त की तलाश और घटना में लूटे गए नगदी और सोने चांदी के गहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

घटना:-

घटना के करीब दो-तीन दिन पहले युवक कालू जाट द्वारा अपने मित्र भादसोड़ा निवासी आशिक अली को महिला के बारे में पूरी जानकारी देकर वारदात के लिए तैयार किया।

इसके बाद आशिक अली ने अपने एक अन्य साथी को योजना बनाकर वारदात के लिए तैयार किया। जिस पर उक्त युवक कालू जाट, आशिक अली और एक अन्य साथी द्वारा मोटरसाइकिल पर रात्रि में जाकर उक्त घटना कारित किया गया।

घटना में महिला के घर से उपरोक्त वर्णित जेवरात और नगद राशि लूट लिए गए। प्रकरण में अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का इजाफा होने पर प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान विनोद कुमार डिप्टी एसपी  भदेसर द्वारा किया जा रहा है प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान एवं पतेरसी माल मुलजिमान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया जावेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News