बांसवाड़ा में पटवारी के खिलाफ 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का मामला दर्ज

ट्रैप की भनक लगने पर नहीं ली राशि

 | 
Latest News from  Banswara, Banswara Crime,  Banswara Police News

 

Udaipur Times, Crime News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गांगड़तलाई तहसील के वरिष्ठ पटवारी संजय गरासिया के खिलाफ 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। प्लॉट का मौका मुआयना कर रिपोर्ट बनाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। ट्रैप कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी रिश्वत राशि लेने से बच गया।

ACB बांसवाड़ा के DSP रतनसिंह राजपुरोहित के अनुसार परिवादी और उसके परिवार के नाम गांगड़तलाई में झालोद रोड पर एक प्लॉट है। गांव के एक व्यक्ति ने प्लॉट पर कब्जा कर मकान निर्माण कर लिया था। इस संबंध में परिवार ने तहसीलदार को शिकायत दी थी। तहसीलदार ने पटवारी संजय गरासिया को मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी पटवारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिवादी ने जब रिपोर्ट बनाने के लिए संपर्क किया तो पटवारी ने मौका मुआयना और रिपोर्ट तैयार करने के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी।

ACB ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा 20 हजार रुपए लेने की सहमति जताने की पुष्टि हुई। हालांकि ट्रैप कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी ने परिवादी से रिश्वत राशि ग्रहण नहीं की।

इस मामले में ACB मुख्यालय के निर्देश पर प्रकरण संख्या 326/26 दिनांक 26 नवंबर 2026 दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News