लोहाबाजार से व्यापारी का नकदी से भरा बैग चोरी

पुलिस ने व्यापारी कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी हैं
 | 
crime

उदयपुर 18 जनवरी 2023 । शहर के हाथीपोल स्थिति लोहा बाजार के एक व्यापारी ने हाथीपोल थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ उसकी दुकान के कांउटर पर रहे नकदी और कुछ जरुरी दस्तावेज से भरा बैग को चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहा बाजार में जैनम एल्युमिनियम के नाम से दुकान चलाने वाले खारोल कॉलोनी निवासी अकिल हुसैन ताल ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी दुकान के काउंटर पर एक बैग रखा था।

इस बैग में करीब 71 हजार रूपए , चैक बुक और कुछ अन्य रखे दस्तावेज थे। वह अपने नौकर के साथ बोहरवाड़ी स्थित गोदाम में चला गया।  15 मिनट बाद वापस लौटा तो उसकी दुकान की काउंटर पर रखा बैग गायब था। पुलिस ने व्यापारी कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News