यूआईटी के नक्शा घर में लगी आग

फायर ब्रिगेड के दो दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू 

 | 
यूआईटी के नक्शा घर में लगी आग
आग से नुक्सान का कोई आकलन नहीं

उदयपुर 4 फ़रवरी 2021 ।  नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) के दुसरे माले पर स्थित ड्राइंग सेक्शन में आज शाम पांच बजे आग लग गई। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीँ दो दमकल की की सहायता से आग पर काबू पाया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूआईटी ऑफिस की दूसरी मंज़िल पर स्थित नक्शा घर (ड्राइंग सेक्शन) में शाम करीब पांच बजे धुआँ उठता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड के दो दमकल वाहनों की सहायता से करीब एक घंटे की मशक्क्त से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग से अभी किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं वहीँ अभी तक नुकसान का भी कोई आकलन नहीं हुआ है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News