केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान ने 16.431kg अवैध अफीम जब्त की

 | 
CBN

 

 

Udaipur Times, Crime News:  “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा के अधिकारियों ने दिनांक 18.11.2026 को हैंगिंग ब्रिज टोल, कोटा, राजस्थान पर एक ब्रेज़ा कार को रोका और कार के स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखी गई 16.431 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

एक विशिष्ट सूचना मिलने के बाद कि एक व्यक्ति राजस्थान नंबर वाली अपनी ब्रेज़ा कार में झालावाड़ से जयपुर की ओर भारी मात्रा में अफीम ले जा रहा था। कोटा के सीबीएन अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया और दिनांक 18.11.2026 के सुबह रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई थी।

कार की पहचान करने के बाद, सीबीएन अधिकारियों ने हैंगिंग ब्रिज टोल पर कार और उसमें सवार लोगों को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर कार के स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखे गए कुल 9 पैकेट बरामद हुए जिनका वजन 16.431 किलोग्राम अवैध अफीम था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अवैध अफीम और कार को जब्त कर लिया गया है और दो व्यक्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

उपरोक्त कार्रवाई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) अधिकारियो की कडी मेहनत, सतर्कता एवं समर्पण का प्रत्यक्ष परिणाम है। नशा मुक्त भारत अभियान की शून्य-सहनशीलता नीति के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) का उद्देश्य केवल मादक पदार्थो की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध तस्करी नेटवर्क एवं ड्रग कार्टेल्स को पूर्णतः समाप्त करना है।  केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) द्वारा मादक पदार्थो के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News