महिला से लूट के बाद आरोपियों के CCTV फुटेज आए सामने

सुखेर थाना क्षेत्र में बनाया था महिला को निशाना 

 | 
CCTV Footage

उदयपुर 6 नवंबर 2024। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू अशोक विहार कॉलोनी में मंगलवार 5 नवंबर 2024 को वृद्धा से हुई 20 लाख की लूट के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जिस दौरान फुटेज में एक पर जगह आरोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। 

इस घटना के बाद सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी टीम आरोपियों की पहचान और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास प्रयास कर रही है। गौरलतब है की लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए चार बदमाश मौके पर पहुंचे थे और घर में घुसने के बाद बदमाश करीब 28 तोले सोने के जेवर लूट ले गए। लुटे गए जेवर की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

घटना के दौरान बदमाशों ने पहले तो वृद्धा के हाथ से डेढ तोले की सोने की चूड़ियां व कान के टॉप्स उतरवा लिए। फिर उसे कमरे में बंद कर दिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News