रोडवेज बस स्टैंड पर चैन स्नेचिंग का खुलासा

एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
chain snatcher arrest

उदयपुर 5 मार्च 2025 । रोडवेज बस स्टैंड पर महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीएसटी और सूरजपोल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिससे चोरी की गई चेन बरामद कर ली गई है।  

27 फरवरी 2025 को पवन सोनी, निवासी सेक्टर 5, थाना हिरणमगरी, उदयपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी माताजी गांव जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड गई थीं। बस में चढ़ते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। इस मामले में सूरजपोल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।  

पुलिस की कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व छगन पुरोहित के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्यामसिंह रत्नू और सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह की टीम ने तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर कार्रवाई की।  

इस दौरान पुलिस ने आरोपी महिला दुर्गा कालबेलिया, पत्नी रामलाल कालबेलिया, निवासी रूपनगर, कच्ची बस्ती, थाना सुखेर, जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News