उदयपुर में चेन स्नेचिंग गैंग का खुलासा, गुजरात के दो बदमाश गिरफ्तार
Udaipur Times, Crime News: 21 जुलाई 2026। उदयपुर पुलिस ने शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। हिरणमगरी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों से चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर गुजरात निवासी दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Crime News
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में हिरणमगरी थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना, ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुजरात और राजस्थान में सक्रिय अंतरराज्यीय चेन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश किया। Crime News
पुलिस ने गुजरात निवासी भोमिक उर्फ लाला (42) और जितेंद्र कुमार (41) को अजमेर से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी गुजरात से मोटरसाइकिल चोरी कर राजस्थान में तथा राजस्थान से बाइक चोरी कर गुजरात के विभिन्न शहरों में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। Crime News
जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात वाले शहर से करीब 100 किलोमीटर पहले ही अपने मोबाइल फोन बंद कर देते थे, हेलमेट और मास्क से चेहरा छिपाकर वारदात करते थे तथा घटना के बाद बाइक को सुनसान स्थान पर छोड़कर दूसरे साधनों से फरार हो जाते थे। Crime News
पुलिस ने लगातार नौ दिनों तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने, ऑटो चालकों और ट्रैवल एजेंटों से पूछताछ तथा तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए अजमेर में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले 17 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं। इनके खिलाफ गुजरात और राजस्थान में हत्या, चोरी, धोखाधड़ी, लूट और चेन स्नेचिंग सहित करीब 18 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी वडोदरा और सूरत पुलिस के मामलों में भी वांछित चल रहे थे।
