उदयपुर में चेन स्नेचिंग की वारदातों से दहशत, दो जगह कोशिश नाकाम

महिलाओं की सतर्कता से बदमाश नहीं हो सके सफल, एक अन्य मामले में चेन का हिस्सा झपटकर फरार; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 | 
Old woman beaten up-Chain snatched

 

Udaipur Times News, Crime News Udaipur, Chain Snatching Udaipur ,उदयपुर, 11 जुलाई 2026  - शहर में शनिवार सुबह चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी।

दोनों मामलों में महिलाओं की सतर्कता और साहस के चलते बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। हालांकि छीना-झपटी के दौरान एक महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस के अनुसार पहली घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र के मंगरावाड़ी इलाके में हुई। यहां निवासी कमला पत्नी चांद सिंह कावड़िया रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। Crime News 

इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। महिला ने चेन कसकर पकड़ ली और शोर मचा दिया। छीना-झपटी में वह सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। Udaipur News

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बदमाश बिना चेन छीने फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद मंगरावाड़ी से भागे बदमाशों ने गोवर्धन विलास क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक कर रही एक अन्य महिला को निशाना बनाया।

यहां भी बदमाश चेन छीनने में नाकाम रहे क्योंकि महिला ने चेन मजबूती से पकड़ ली। लोगों की आवाजाही बढ़ने पर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। घटनाओं की सूचना मिलने पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। Chain Snatching 

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसी तरह प्रतापनगर थाना क्षेत्र में भी चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई।

देवेन्द्री पत्नी श्याम किशोर त्रिवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जुलाई को केशरियाजी मंदिर से दर्शन कर घर लौटते समय एक युवक ने पीछे से उनकी सोने की चेन झपट ली।

छीना-झपटी में चेन टूट गई और उसके दो टुकड़े हो गए। आरोपी एक टुकड़ा लेकर भाग निकला, जबकि दूसरा टुकड़ा मौके पर गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurLatestNews #Rajasthan #RajasthanNews #ChainSnatching #CrimeNews #RoadRepair #ElevatedRoad #MunicipalCorporation #HealthDepartment #MosquitoControl #SeasonalDiseases #Monsoon #PublicSafety #LocalNews #TrafficUpdate #CityNews #IndiaNews #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News