किशनपोल गवर्नमेंट प्रेस के पास चैन स्नेचिंग की घटना

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

 | 

उदयपुर 15 मार्च 2026। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में गवर्नमेंट प्रेस के पास शनिवार देर रात चैन स्नाचिंग की घटना सामने आई। घटना उस समय हुई  जब पीड़ित महिला कल्पना कुमावत अपने परिवार के साथ चांदपोल स्थित अपने पुराने मकान से अपने नए मकान बलीचा जा रही थी।

एक टू व्हीलर पर वह और उसका बेटा था तो दूसरे टू व्हीलर पर उसका पति और उसकी बेटी आगे चल रहे थे जैसे ही वह गवर्नमेंट प्रेस के पास पहुंचे तो पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार आया और उसने उसके गले में पहना दो तोले की चैन छीनी और मौके से फरार हो गया।

घटना के दौरान महिला घबरा गई और पीड़ित परिवार पास ने ही मौजूद डिप्टी ऑफिस पहुंचा और मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई।   पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट के आधार पर और उसे इलाके में लगे CCTV कैमरा खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।