शहर में चोर उचक्कों के हौंसले बुलंद, राह चलती महिला से छीनी चैन

सेलिब्रेशन मॉल के सामने की घटना

 | 
Old woman beaten up-Chain snatched

उदयपुर 20 जून 2022 । शहर में चोर उचक्को के हौसले बुलंद अब बुलंद हो गए है। आज एक राह चलती महिला के गले से दो बाइक सवार उचक्के सरे राह चैन छीनकर फरार हो गए।  

दरअसल जसोदा डांगी नाम की महिला सेलिब्रेशन मॉल के सामने खड़ी थी की तभी दो बाइक सवार उसकी तरफ आये आये और उसके गले से डेढ़ तौला सोने की चैन तोड़ कर रफू चक्कर हों गये। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हों गया जिसके बाद सुखेर थाना पुलिस की घटना  की जानकारी दी गई जिस पर थाने से टीम मौके पर पहुंची।

थानाधिकारी सूखेर दलपत सिंह का कहना हैं की मामले को जानकारी मिलते ही टीम को तफ्तीश के लिए मौके पर भेज दिया गया हैं, मामले की जांच की जा रही हैं।
 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News