बस स्टैंड से महिला की चैन चोरी
उदियापोल से अपने गाँव खेरवाड़ा के लिए निकली थी महिला
उदयपुर 19 जुलाई 2023 । शहर के उदियापोल स्थित रोड़वेज बस स्टैंड से अपने गांव खेरवाड़ा जाने के लिए निकली महिला की चैन अज्ञात बदमाशों ने चुरा ली।
पुलिस के अनुसार शारदा देवी नाम की महिला रोडवेज बस में सफर कर रही थी। बस के बलीचा बाईपास के निकट पहुंचने पर उसने टिकट खरीदने के लिए अपना पर्स निकाला। इस दौरान उसे अपने गले में पहनी दो तोला सोने की चैन चोरी होने का पता चला।
महिला ने तत्काल कंडक्टर व अन्य यात्रियों को इस बात से अवगत कराया। चैन की तलाश में महिला वापस उदियापोल रोडवेज बस स्टैंड पंहुची। पुलिस बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी केमरों के फुटेज चेक कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि खेरवाड़ा की रहने वाली यह महिला कांजी का हाटा क्षेत्र में रहने वाली अपनी बेटी विजय लक्ष्मी के घर मिलने आई हुई थी।
