फ़्रांसिसी महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ 7 दिन में पेश हुई चार्जशीट


फ़्रांसिसी महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ 7 दिन में पेश हुई चार्जशीट

न्यायालय में ट्रायल को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा

 
french

उदयपुर 3 जुलाई 2025। फ्रांस की एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पराज ओझा उर्फ सिद्धार्थ के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने मात्र 7 दिनों में चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी है।

थाना बड़गांव क्षेत्र में 23 जून 2025 को फ्रांसीसी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने पुष्पराज द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी थी। इस पर थाना बड़गांव में प्रकरण संख्या 150/2025 धारा 64(1) बी.एन.एस. 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया और तत्काल अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पश्चिम कैलाश चन्द बोरीवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी पूरण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29), निवासी बोरदा, थाना चंदेरिया, जिला चित्तौड़गढ़ (वर्तमान में मानव इम्पेक्स न्यू अशोक विहार पूजा नगर उदयपुर) को पकड़कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए 2 जुलाई 2025 को आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 87 बी.एन.एस. 2023 के तहत चार्जशीट अदालत में पेश की गई। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि न्यायालय में ट्रायल को शीघ्र पूर्ण कर अभियुक्त को सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal