एमबी जनाना अस्पताल से बच्चा चोरी

आज सुबह सवा नौ बजे की घटना

 | 
m b hospital

उदयपुर 16 फ़रवरी 2023 । शहर के एमबी अस्पताल के पन्नाधाय जनाना अस्पताल से आज सुबह तक़रीबन सवा नौ बजे एक बच्चा चोरी होने की घटना सामने आई है। हाथीपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला बच्चा चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।   

child theft

दरअसल भटेवर निवासी कमला देवी ने ग्यारह दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चा कमज़ोर होने की वजह से दस दिन तक नर्सरी में रखा गया था। कल ही बच्चे को नर्सरी से उसकी माँ के सुपुर्द किया था। बच्चे की माँ के साथ उसका पति, सास और ननद भी मौजूद थी।  भामाशाह से पेपर कम्प्लीट न होने की वजह से उन्हें अस्पताल में ही रुकना पड़ा था। 

बच्चा चोर महिला ने ऐसे अंजाम दी वारदात को 

बच्चे की माँ और उसकी ननद मिठुड़ी बाई से कल अस्पताल में एक अज्ञात महिला ने बातचीत कर जान पहचान बढ़ाई थी, आज सुबह झांसेबाज महिला ने बच्चे की बुआ और सास को कहा कि डॉ साहब आपको कागज़ के साथ बुला रहे थे। जब सास और ननद वहां से चली गयी तो कुछ देर बाद यहीं झांसेबाज महिला ने बच्चे की माँ को बोला की तुम्हे भी डॉ साहब बुला रहे है जब उसकी माँ बच्चे को लेकर चली तो आरोपी महिला ने बच्चा उसके पास से ले लिया और साथ साथ चलते अचानक गायब हो गई। 

महिला के पति और परिजनों को व्हाट्सप्प नंबर भी दिए 

जानकारी में सामने आया कि कल झांसेबाज महिला ने बच्चे के पिता और परिवार वालो को व्हाट्सप्प नंबर भी दिए थे और बताया था कि उसका पति उसे छोड़ कर कहीं चला गया है।  अब पुलिस इस व्हाट्सप्प नबंर भी खंगाल रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News