उदयपुर के बेदला इलाके में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हैं। बच्चों ने रात में बेदला स्थित 2 महादेव मंदिरों के ताले तोड़े। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश हैं। यह पुरी घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें 4-5 बच्चे मंदिर में जाते हुए नज़र आ रहे है, और गर्भगृह में जाकर दान पेटी को खोलते दिखे। मंदिर से कुछ नहीं मिला तो चोर घंटी अपने साथ ले गए।
बेदला के प्रकटेश्वर महादेव मंदिर और माली समाज के महादेव मंदिर के तोडे ताले गए। वहीं पांच कारों में चोरी का प्रयास भी किया गया। 5 कार में तोड़-फोड़ की गई हैं। पुरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। प्रथमदृष्टया के अनुसार एक ही गिरोह ने दोनो जगहों पर वारदात को अंजाम देना सामने आया हैं। सूचना मिलते ही सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिसकर्मी ने मंदिर के आस-पास के मुआयना कर सीसीटीवी चेक किए।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | WhatsApp | Telegram | Signal