ATM तोडकर चोरी वाला आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार हुआ

दो साल पहले चन्देरिया में IDBI के ATM  को काट कर चोरी की थी

 | 
ATM Theft at Chanderiya in 2021 Culprits arrested from Haryana by Chittaurgarh Police

चित्तौड़गढ़, 08 दिसम्बर। दो साल पहले चन्देरिया ATM को गैस कटर से काट कर चोरी का प्रयास करने के मामले में वांछित आरोपी को चन्देरिया थाना पुलिस ने हरियाणा के नूह मेवात से गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था।

पूरा मामला:

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि चन्देरिया के RIICO इंडस्ट्रियल एरिया में IDBI बैंक के ATM को दो वर्ष पूर्व, पांच अपराधियों ने मिलकर गैस कटर से काट कर चोरी की वारदात करने का प्रयास किया था। चन्देरिया थाना पुलिस ने उस वक़्त मौके से ही दो आरोपी हैदर खान व जफरूदीन को गिरफ्तार किया था। उसी क्रम में मामले में अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ASP बुगलाल मीना व DSP ग्रामीण सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी चन्देरिया सजंय शर्मा द्वारा ASI श्यामलाल मीणा, Constable लेहरी लाल व रामेशनाथ की पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी हरियाणा के डालावास थाना तावडू जिला नूह मेवात निवासी 28 वर्षीय शाहरूख पुत्र मुश्ताक अहमद को नूह मेवात से गिरफतार किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News