चित्तौड़गढ़ मे मुनीम ने रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने 3 घंटे मे किया खुलासा
Udaipur Times, Chittorgarh News: सदर चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र के बोजुंदा से आगे कोटा उदयपुर हाईवे पास सिंचाई विभाग के कॉन्ट्रेक्टर के यहां मुनीम के रूप में कार्यरत बालकिश द्वारा 19 लाख 83 हजार रुपये बस्सी से बाइक पर लेकर धरियावद के लिए रवाना हुआ था की आज सोमवार सुबह 10.30 के लगभग थाने पर सूचना मिली की उक्त मुनीम के आगे 3 जनों ने मुंह पर कपड़ा लगा के आए ओर आते ही मुनीम को नीचे गिरा दिया ओर उसके पास रखे बैग में 20 लाख के लगभग की राशि लूट कर ले गए।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र जोधा, वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के निर्देशन में तुरंत एक पुलिस टीम का गठन कर खुलासे के आदेश दिए गए।
टीम तुरंत मौके पर पहुंची, थाना सदर चित्तौड़गढ़ थानाधिकारी प्रेम सिंह मय टीम ओर जिले की जिला स्पेशल टीम द्वारा मौका मुआयना किया ओर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जिससे घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों से ऐसा प्रतीत हुवा कि मामला मुनीम द्वारा मनगढ़ंत रूप से बनाया है ओर पैसों को कही छुपा दिया है ओर अपना मोबाइल फोड़ कर कहीं डाल दिया है जिस पर मुनीम को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो मुनीम ने दिवाली के टाइम स्कॉर्पियो गाड़ी लेने के लिए उक्त मनगढ़त योजना बना लूट का रूप दिया ओर पैसों को पुलिया के पास झाड़ियों में छिपा दिया ओर अपना मोबाइल फोड़ के पास दूसरी तरफ रोड के साइड में फेक दिया, जिस पर मुनीम बालकिशन की निशानदेही से 19 लाख 83 हजार रुपये उसके छुपाये स्थान से बरामद किए ओर फूटा हुआ मोबाइल ओर बाइक को भी बरामद कर लिया।