Chittorgarh: अजय राज सिंह झाला हत्याकाण्ड का आरोपी गोपाल लाल गुर्जर गिरफ्तार

अजय राज सिंह झाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित अब तक 30 गिरफ्तार

 | 

चित्तौड़गढ़, 2 अप्रैल 2026- उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को अजयराज सिंह पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में आरोपी गोपाल लाल गुर्जर को गिरफतार किया है। मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित घटना कारित करने वाले 14 व आश्रय देने वाले 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रकरण में अब तक कुल 30 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 

एसपी चित्तौरगढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में 1 जून 2025 की रात को 10.30 बजे सेमलपुरा चौराहे पर विकास होटल की छत पर बेठे अजयराज सिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथी होटल पर खाना खा रहे थे, तब मनोज चौधरी ने रेकी कर अजयराज सिंह झाला की लोकेशन देकर ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट व उसके साथियो को होटल पर बुलाया, जो ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट अपने 15 साथियो के साथ कुल 3 गाडियो में विकास होटल पर पहुंच कर अजयराज सिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथियो पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुवे अजयराज सिंह की हत्या कर दी गई तथा हत्या के बाद अजयराज सिंह की डस्टर व बोलेनो गाडी में तोडफोड कर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी गई।

मामले में ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत रिर्पोट पर पुलिस थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज कर घटना करने वाले आरोपियों को दस्तयाब करने के  लिए  पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक की टीम ने पूर्व में दौराने अनुसंधान इस प्रकरण की घटना करने वाले मुख्य आरोपी भैंरु झुपड़ा सहित घटना करने वाले एवं आरोपियों की फरारी में सहयोग कर साश्यपूर्वक संश्रय देने वालो सहित कुल 29 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। 

प्रकरण में बाकि बचे आरोपी गोपाल व अन्य की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा घटना  करने वाले आरोपी गोपाल लाल गुर्जर निवासी दौलाजी का खेड़ा उर्फ झूपडा थान गंगरार चितौड़गढ़ को उसके गांव से बुधवार को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया जिसको  न्यायालय में पेश कर पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया जावेगा। 

मामले मेंगिरफ्तार हो चुके गोपाल लाल गुर्जर से घटना के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। ज्ञात रहे कि अजय राज सिंह झाला हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त भैरुलाल गुर्जर निवासी झूपड़ा को दिनांक 30 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया था जो पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। मामले में शेष अभियुक्त गण की तलाश जारी है।

#UdaipurNews #ChittorgarhNews #RajasthanCrime #BreakingNewsRajasthan #CrimeUpdate #PoliceAction #AjayRajSinghJhala #UdaipurKotaHighway #RajasthanPolice #LocalNewsRajasthan #UdaipurUpdates #CrimeReport #HindiNews #IndiaNews #LawAndOrder

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal