भारतीय सेना की वर्दी पहनकर स्वयं को सेना का जवान बताने वाले आरोपी के विरुद्ध बड़ीसादड़ी पुलिस की कार्रवाई
UdaipurTimes, August 22, 2026 | Chittorgarh Local Crime News: पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना का सदस्य नहीं होते हुए स्वयं को भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स का जवान बताकर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर भारतीय सेना की वर्दी में स्वयं के फोटो, वीडियो एवं रील प्रसारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा भारतीय सेना की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो एवं वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को मिलिट्री इंटेलिजेंस,पुणे द्वारा बड़ीसादड़ी थाने पर सूचना मिली कि भारत सिंह पिता रामसिंह राजपूत निवासी खरदेवला थाना बड़ीसादड़ी ने अपने आप को प्रतिरूपण कर भारतीय सेना की राजपूताना राईफल का जवान होना बताकर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउण्ट बनाकर भारतीय सेना से सम्बधिंत फर्जी वीडियों सोशल मीडीया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर रखे है।
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र सिंह एवं पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बडीसादडी भगवानलाल के नेतृत्व में एसआई बाबूलाल मय जाप्ता की विशेष टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा सदिग्ध भारत सिंह को डिटेन किया जाकर कब्जे में मिले दो एन्ड्रायड मोबाईलों का विश्लेषण किया जाकर सोशल मीडीया प्लेटफॉर्म चैक किया तो फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं युटुब पर अकाउण्ट बना हुआ होकर प्रोफाईल फोटों में भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए स्वयं की फोटों लगा कर प्लेटफॉर्म पर भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए फोटो / वीडीयों की पोस्ट शेयर करना पाई जाने से एवं भारतीय सेना का सदस्य नही होते हुए भी भारतीय सेना की पोशाक पहन कर सोशल मीडीया प्लेटफॉर्म पर वीडीयो/रील बनाकर वायरल करने से नियमानुसार भारत सिंह को गिरफतार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 319(2), 204, 205, 168 बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
अभियुक्त भारत सिंह के विरुद्ध पूर्व में एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जिसमें चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
