चित्तौड़गढ़ में दोहरे हत्याकांड व डकैती के मामले में 8 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार
Udaipur Times, Chittorgarh News: 20 जुलाई 2026। चित्तौड़गढ़ ज़िले के गंगरार थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड एवं डकैती के प्रकरण में पिछले करीब आठ वर्षों से फरार चल रहे एवं पांच वर्षों से मफरूर वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2017 में थाना आसींद, जिला भीलवाड़ा में दर्ज दोहरे हत्याकांड एवं डकैती के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था।
ज़िला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि चोरीयों नकबजनियों की वारदातों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम में एएसपी गजेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार उदयसिंह चुण्डावत के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में रविवार को बदमाशों की धरपकड हेतु एएसआई शिवलाल शर्मा मय जाप्ता कानि.रामहंस की टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा भरसक प्रयास कर दौहरे हत्या काण्ड कारित करने में वांछित अभियुक्त अगनिया कंजर पिता पिता भैरूलाल उर्फ भोरिया कंजर निवासी उण्डवा थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ को डिटेन किया है। जो भीलवाडा जिले के आसिंन्द थाने के प्रकरण में वांछित था। जिसे रविवार को डिटेन किया है।
