चित्तौड़गढ़ डीएसटी ने एमपी के नीमच जिले से वांछित 5000 रुपये का इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
NDPS ACT के प्रकरण मे था वांटेड
Udaipur Times News, Crime News Chittorgarh, चित्तौड़गढ़, 20 अगस्त 2026। डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना नीमच सिटी, जिला नीमच मध्यप्रदेश के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी जसवंत सिंह उर्फ महेंद्र सिंह को बड़ी सादड़ी बस स्टैंड से डिटेन किया है। Wanted accused arrested
चित्तौड़गढ़ एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के सुपरविजन में टीम गठित की गई ,ए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना नीमच सिटी मध्य प्रदेश के एनडीपीएस के मामले में ₹ 5000 का इनामी आरोपी जसवंत सिंह उर्फ महेंद्र सिंह निवासी सरोड जो के उदयपुर से कांडला गुजरात तक ट्रेलर चलाता है अभी घर पर आया हुआ है जो बड़ी सादड़ी होते हुए उदयपुर जाने की फिराक में है । Crime News
एसपी ने बताया की सूचना की पुष्टि होने से पुलिस टीम बड़ी सादड़ी पहुंची जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति उदयपुर के लिए बस का इंतजार करता हुआ बस स्टैंड बड़ी सादड़ी पर मिला, जिसको उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जसवंत सिंह उर्फ महेंद्र सिंह होना बताया जिस पर उक्त आरोपी को पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच मध्य प्रदेश के 5000 ईनामी होंने से नियमानुसार डिटेन कर थाना नीमच सिटी जिला नीमच मध्य प्रदेश को सूचित किया गया ।
