Chittorgarh : चित्तौड़गढ़ में दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हुई फायरिंग

अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता रमेश इनानी पर फायरिंग की, हालत गंभीर, उदयपुर रेफर किया गया

 | 
BJP Leader Ramesh Inani Shot in Chittorgarh | Latest Rajasthan News

चित्तौड़गढ़ 11 नवंबर 2025 -  शहर में दिनदहाड़े भाजपा नेता और कूरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र में सिटी पेट्रोल के पास हुई, जहां बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। दोनों हमलावर हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

हमले में रमेश ईनाणी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल चित्तौड़गढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, एएसपी सरिता सिंह समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News