चित्तौड़गढ़: निम्बाहेड़ा रोड पर नाबालिग युवती की संदिग्ध हालात में मिली लाश

रतलाम से युवक डिटेन
 | 
Eklingpura murder case-Murder or suicide??

चित्तौड़गढ़, 7 अगस्त 2025 - शहर के निम्बाहेड़ा रोड स्थित तुलसी एनक्लेव कॉलोनी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कॉलोनी में एक अज्ञात नाबालिग युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसे देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, मृतका की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच होने की संभावना जताई जा रही है।

जिस स्थान पर शव मिला, उसे पुलिस ने सील कर दिया है और वहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई साक्ष्य नष्ट न हो सके। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है। सर्च ऑपरेशन के बीच रतलाम से युवक डिटेन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक युवक को देर रात डिटेन किया गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि डिटेन किया गया युवक इस पूरे मामले से जुड़ा एक अहम किरदार हो सकता है। फिलहाल उससे सघन पूछताछ की जा रही है। डीएसपी पहुंचे मौके पर, किराए का मकान सीज घटना की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी एसपी विनय चौधरी स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पुलिस ने नेहरू नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध किराए के मकान को भी सीज कर दिया है। माना जा रहा है कि इस मकान का सीधा संबंध अपराध से हो सकता है। पुलिस जुटी है सुरागों की कड़ियां जोड़ने में शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मृतका की पहचान और उसके अंतिम मूवमेंट्स को ट्रेस किया जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News