चित्तौड़गढ़-23 मार्च 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
chittorgarh

News-नीमच जिले के 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश व एक स्थाई वारंटी को बस्सी थाना पुलिस ने किया डिटेन

चित्तौड़गढ़, 23 मार्च। जिले की बस्सी थाना पुलिस द्वारा जिला नीमच मध्यप्रदेश के 10 हजार रूपये के इनामी वांछित व एक स्थाई वारंटी को डिटेन कर मध्यप्रदेश की जिला स्पेशल वारंट टीम को सिपूर्द किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार एएसपी परबतसिह के निर्देशन एवं डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में जिला चित्तौड़गढ़ में स्थाई वारंटियों की धरपकड के क्रम मे एसएचओ जयेश पाटीदार उनि द्वारा गठित टीम एएसआई हंसराज, हैड कानि. कन्हैयालाल, कानि. विजेश, नारायणलाल,  शंकरलाल व नन्दकिशोर द्वारा थाना कुकडेश्वर जिला नीमच के एनडीपीएस एक्ट में करीब 4 साल से वांछित 10 हजार रूपये के इनामी स्थाई वारंटी संजय पुत्र तेजपाल बारेठ निवासी पालका थाना बस्सी व थाना नीमच केन्ट के गौवंश अधिनियम मे करीब 10 साल से वांछित स्थाई वारंटी गोवर्धन पुत्र प्यारा गाडी लौहार निवासी पालका को डिटेन कर मध्यप्रदेश की जिला स्पेशल वारंट टीम इंचार्ज राधेश्याम जी डांगी निरिक्षक मय जाप्ते को सिपूर्द किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News