Chittorgarh:फर्जी शादी करवा ठगी करने वाला दलाल गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-फर्जी शादी करवा ठगी करने वाला दलाल गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। डूंगला थाना पुलिस द्वारा लुटेरी दुल्हन मामले में फर्जी शादी करवाने वाले दलाल को किया गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थी नेमीचंद कुमावत निवासी किशनकरेरी के साथ धोखा कर फर्जी शादी कर कुछ दिन बाद रूपये ऐंठ कर भाग जाने वाले गिरोह का पुर्व में पर्दाफाश करते हुए प्रकरण में नामजद आरोपी लुटेरी दुल्हन 23 वर्षीय अनुराधा पत्नी विशाल कुमार पासवान निवासी रूद्रपुर शिवनाथ पुलिस थाना कोल्हुई बाजार जिला महाराजगंज उत्तरप्रदेश व उसके साथी व पति 22 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र रामभवन पासवान निवासी रूद्रपुर शिवनाथ पुलिस थाना कोल्हुई बाजार जिला महाराजगंज उतरप्रदेश को नियमानुसार गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रार्थी से ऐठें गये 20 हजार रूपये नगदी बरामद किये जाकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था।
उक्त मामले में अग्रिम अनुसंधान करते हुए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल (उ.नि.) व एएसआई सुमेरसिंह, हैड कानि. ललित कुमार व कानि. ओमप्रकाश द्वारा मामले में प्रार्थी नेमीचंद कुमावत को धोखे में रखते हुए फर्जी शादी करवाने वाले दलाल रामलाल पुत्र मांगीलाल मेनारिया निवासी रानीखेडा थाना सदर निम्बाहेडा जिला चितौडगढ को गिरफतार किया। आरोपी की पुलिस अभिरक्षा प्राप्त की जाकर प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
News-पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी
चित्तौड़गढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस उप अधीक्षक एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्टी ली। अपराध गोष्टी पुलिस लाईन स्थित अन्वेषण भवन में आयोजित की गई। विशेषकर आगामी महत्वपूर्ण त्यौहारों में पुलिस व्यवस्था, पेंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अपराध पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों पर चर्चा की। बैठक में जिले में नव पदस्थापित वृत्ताधिकारी व थानाधिकारीयों से परिचय प्राप्त किया।
गोष्ठी के आरंभ में पुलिस अधीक्षक त्रिपाठी ने जिले में नव पदस्थापन के पश्चात वृत्ताधिकारी व थानाधिकारीयों से परिचय प्राप्त कर गोष्ठी के दौरान पिछले वर्षों की तुलना में जिले में अपराध प्रबंधन एवं इन्हें रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए, गंभीर प्रकृति के अपराधों को शीघ्र पंजीबद्ध कर खुलासा करने, पुलिस हिरासत में अपराधी की मौत को गंभीरता से लेते हुए उस पर सजगता रखने, आगामी मेला त्योहारों पर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की अपराधियों से संलिप्तता पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एसपी मनीष त्रिपाठी ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों एवं न्यायालय से घोषित स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देकर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में महिला अत्याचार व कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराधों में कमी लाने, सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाने की बात कही। वहीं संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाने व वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर गोष्ठी में एसपी मनीष त्रिपाठी के अलावा, एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह, रावतभाटा भगवत सिंह, महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल मुकेश सांखला सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी व कार्यालय स्टॉफ उपस्थित थे।