Chittorgarh: अनगढ बावजी मन्दिर परिसर से चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
chittorgarh

News-अनगढ बावजी मन्दिर परिसर से चोरी की वारदात -तीन अभियुक्त गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ 7 फरवरी 2025 । मण्डफिया थाना पुलिस ने अनगढ बावजी मन्दिर परिसर नरबदिया से हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियो को गिरफतार किया है। वही चोरी गया सामान लोहे की एंगले बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दिनांक 03 फरवरी 2025 को प्रार्थी भैरूलाल गाडरी निवासी भुतखेडा थाना मण्डफिया हाल सचिव अमरा भगत सेवा संस्थान अनगढ बावजी धुनी नरबदिया ने अनगढ बावजी मन्दिर परिसर मे स्थित सामुदायिक भवन के पास रखी लोहे की एंगले चोरी होने के सम्बंध मे प्रकरण दर्ज करवाया जिस पर प्रकरण दर्ज कर उक्त घटना मे चोरी गये माल की बरामदगी एव आरोपियो की तलाश हेतु सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मुख्यालय चितौडगढ के निर्देशन मे अनिल कुमार शर्मा वृताधिकारी भदेसर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी गोकुललाल डांगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम एएसआई शंकरसिह ,हैडकानि देवीलाल , दुर्गाशंकर, कानि अमन , संदीप की एक टीम गठित की गई। 

टीम द्वारा आसुचना संकलन करते हुए प्रकरण में पन्नालाल उर्फ पवन मेघवाल पिता नारायण मेघवाल निवासी भटेवर थाना खेरोदा जिला उदयपुर, तथा किशनलाल पिता लेहरूलाल गाडरी निवासी नरबदिया थाना मण्डफिया,एवं अम्बालाल उर्फ गणेश डामोर पिता गोतम जी डामोर जाति मीणा उम्र 22 साल निवासी नेगडिया पाडा भमेडी थाना घंटाली जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार कर मुल्जिमो के कब्जे से प्रकरण मे चोरी गया माल लोहे की एंगले कुल नंग 49 को बरामद की गई।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News