Chittorgarh News: चोरी के जेवरात खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के आभूषण बरामद

 | 
Collector Alok Ranjan orders strict action against illegal parking and directs dust control work on Chanderiya Road, Chittorgarh.

 

Udaipur Times, Crime News: भूपालसागर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी के जेवरात खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 08 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 01.10.2026 को कस्बा जाशमा में एक सूने मकान से अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण एवं एक लाख रुपये नकद चोरी कर ले गया था। इस संबंध में थाना भूपालसागर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी कपासन हरीश भारती के निर्देशन में थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी के आरोपी छगनलाल को प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर पूछताछ की।

पूछताछ में उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तथा चोरी के जेवरात खरीदने वाले सुनार अजय सोनी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अनुसंधान एवं साक्ष्यों के आधार पर अजय सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 08 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

अजय पिता कल्याणमल सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी मकान नंबर 97, कैलाश नगर, चित्तौड़गढ़।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News