Chittorgarh News: बस्सी में अवैध शराब बनाने की भट्ठी पर पुलिस की कार्रवाई, 500 लीटर वॉश नष्ट

 | 
Collector Alok Ranjan orders strict action against illegal parking and directs dust control work on Chanderiya Road, Chittorgarh.

 

Udaipur Times, Chittorgarh News:  ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए बस्सी थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में कंजर बस्ती के पास नहर किनारे दबिश देकर देशी हथकड़ महुए की शराब बनाने के लिए अलग-अलग जरिकेन में भरी करीब 500 लीटर वॉश बरामद की।

पुलिस ने मौके पर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, जरिकेन, बाल्टियां सहित अन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश भी की गई, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेमसिंह जादौन के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में एसआई भैरूलाल, कांस्टेबल विजेश कुमार और चित्तौड़गढ़ आरपीएल की क्यूआरटी टीम शामिल रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News