चित्तौड़गढ़ पुलिस ने नीमच जेल से 16 वर्ष पूर्व फरार आरोपी गिरफ्तार किया
Udaipur Times, Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ जिला विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2010 में जिला जेल कनावटी, नीमच से जेल के लोहे के सरिये तोड़कर फरार हुए आरोपी सोहन जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना जीरन, जिला नीमच मध्यप्रदेश के NDPS एक्ट के प्रकरण में बंदी था और जेल से फरार होने के बाद करीब 16 वर्षों से पुलिस गिरफ्त से दूर रहकर महाराष्ट्र के वापी में ट्रैक्टर चलाते हुए परिवार सहित रह रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ईनामी एवं वांछित आरोपीयों को गिरफ्तार करने हेतु DST प्रभारी ASI सूरज कुमार मय जाब्ता ASI राज कुमार साइबर सेल, कांस्टेबल जगदीश, देवेंद्र, सुरेश सुंडा, अरविंद, अशोक, कृष्णकांत, वीरेंद्र, रामकेश की टीम गठित की गई।
मुखबिर द्वारा ASI सूरज कुमार को सूचना मिली कि 1 जनवरी 2010 को जिला जेल कनावटी नीमच से भागे 5 अभियुक्तों में से एक अभियुक्त जिले के कपासन थाना अंतर्गत हथियाना निवासी 45 वर्षीय सोहन जाट पिता सूरजमल जाट है जो आज भादसोड़ा सामाजिक कार्य से आएगा और सूचना विश्वसनीय होने से ASI सूरज कुमार मय जाब्ता के मुखबिर के बताएं हुलिए के आदमी का सुबह से शाम तक टीम ने इंतजार किया शाम को अंधेरा पड़ने के बाद सोहन जाट हथियाना आया ज्योंहि ही गांव में घुसा मुखबिर ने इशारा कर दिया। अभियुक्त सोहन जाट दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरा देकर डिटेन किया गया।
आरोपी सोहन जाट जब से जेल से भागा था तब से महाराष्ट्र के वापी में ट्रैक्टर चलाता था और वहीं मकान बना लिया और वही अपने परिवार के साथ रह रहा था कभी-कभार ही अपने गांव आता था। डिटेनशुदा आरोपी को पुलिस थाना जीरन जिला नीमच मध्यप्रदेश के मामले में वांछित होंने से नियमानुसार अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना जीरन जिला नीमच मध्यप्रदेश को सुपुर्द किया।
उक्त कार्यवाही में थाना भदेसर के कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल का योगदान रहा।
