चित्तौड़गढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
नीमच मध्यप्रदेश के वर्ष 2020 के 4 अवैध पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस के आर्म्स एक्ट प्रकरणों में चल रहा था वांछित
Udaipur Times News,Crime News Chittorgarh, IT Act, History Sheeter Arrested, चित्तौड़गढ़, 17 अगस्त 2026। डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर तालिब खान को गिरफ्तार किया है।
आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों से सुसज्जित व्यक्तियों के साथ भड़काऊ रील डालकर भय का माहौल पैदा किया जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली निंबाहेड़ा में आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़े एवं बलात्कार सहित 7 प्रकरण दर्ज हैं।
साथ ही वर्ष 2020 में नीमच (मध्यप्रदेश) के 4 अवैध पिस्टल एवं 12 जिंदा कारतूस के आर्म्स एक्ट प्रकरणों में वांछित चल रहा था। Crime News
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहा है विशेष सतर्कता अभियान हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा,डिप्टी एसपी निंबाहेड़ा शिव प्रकाश टेलर के निर्देशन मे थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में विशेष टीम डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम का गठन किया । History Sheeter Arrested
विशेष सतर्कता अभियान के तहत जिले भर साइबर एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखते हुए अपराधियों को चिन्हित करना है गैंगस्टर आतंकवादीयो एवं अपराधियों को फॉलो करने वाले तथा सोशल साइट पर हथियारों से सुसज्जित पोस्ट डालकर आम जन में डर पैदा करने इत्यादि मॉनिटरिंग के दौरान 15 अगस्त 2026 को एएसआई सूरज कुमार को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर तालिब खान द्वारा अपनी सोशल साइट पर हथियारों से सुसज्जित पोस्ट एवं भड़काऊ वीडियो रील डालकर आम जन में डर पैदा करने की सूचना मिली जिस पर हिस्ट्रीशीटर तालिब खान को डिटेन किया और पूछताछ पर बताया कि रील में मेरे दोस्त हे जो हरियाणा के गैंगस्टर हे जिनसे शादी समारोह में जान पहचान हो गई थी। Udaipur News
इस एच एस को आम जनता में भय व्याप्त करने जनता में डर का माहौल बनाने जैसे वीडियो और रील बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया और इसका क्राइम रिकार्ड देखा गया तो इसके खिलाफ संगीन धाराओं जैसे आर्म्स एक्ट, लड़ाई झगड़ा , बलात्कार,में थाना कोतवाली निंबाहेड़ा पर 7 प्रकरण दर्ज हो न्यायालय में विचाराधीन पाए गए तथा एमपी नीमच में कई मामलों में वांटेड भी चल रहा है सोशल साइट पर डाले गए हथियारों से सुसज्जित पोस्ट में हथियारों से इसके संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो बताया कि शादी में मेहमान आए थे उनके हथियार थे उनके साथ मैं भी फोटो खिंचवा ली थी हिस्ट्रीशीटर तालिब खान से सोशल साइट से हथियारों से सुसज्जित पोस्ट हटवाई जाकर भविष्य में ऐसी पोस्ट नहीं डालने हेतु पाबंद किया गया। Chittorgarh News
आरोपी तालिब खान वर्ष 2020 में 4 अवैध पिस्टल 12 जिंदा कारतूस के मामले में वांछित होने से नीमच मध्यप्रदेश पुलिस भी काफी समय से गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही थी जिससे गिरफ्तार कर नीमच पुलिस को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया *गिरफ्तार एचएस* तालिब खां पिता मो. मियां जाति मुस्लमान उम्र 26 साल निवासी कैंची चौराहा डाक बंगला निम्बाहेड़ा
