फायरिंग कर सोशल मीडिया पर रील डालना पड़ा भारी, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Udaipur Times, Chittorgarh News: सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध दुनाली बंदूक से हवाई फायरिंग कर वीडियो एवं फोटो अपलोड कर आमजन में भय का माहौल पैदा करने के मामले में जिला विशेष टीम (DST) एवं थाना सदर निंबाहेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि DST टीम प्रभारी ASI सुरज कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अभिषेक नायक व दशरथ नायक निवासी कचरिया खेड़ी थाना सदर निंबाहेड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिषेक के बर्थडे में दुनाली बंदूक से फायर करने का स्टेटस लगा रखा है जिस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग व जांच की तो ज्ञात आया कि अभिषेक नायक के द्वारा केक काटते समय पीछे की तरफ राहुल बंजारा बंदूक से हवा में फायर करता हुआ नजर आ रहा है और दशरथ नायक भी बंदूक से हवा में फायर करता हुआ नजर आ रहा है तथा दशरथ नायक ने अपनी इंस्टा आईडी पर एक फोटो डाल रखी है जिसमें दशरथ नायक अपने कंधे पर बंदूक रखकर अभिषेक नायक को केक खिला रहा है।
उक्त अभियुक्त का यह कृत्य खुद की जान जोखिम में डालकर वहां पर उपस्थित अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डालना पाया गया तथा अभियुक्त के इस कृत्य से आम जन में डर का माहौल व्याप्त होना पाया गया जिस पर पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा पर अभियुक्त राहुल बंजारा निवासी धिनवा, दशरथ नायक थाना सदर निंबाहेड़ा के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है।
अवैध हथियारों के साथ रील बनाकर या उनका प्रदर्शन करते हुए फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड अथवा प्रसारित करना कानूनन दंडनीय अपराध है।
गिरफ्तार आरोपी:-1.दशरथ पिता भगवती लाल नायक निवासी कचरिया खेड़ी थाना सदर निंबाहेड़ा 2. राहुल बंजारा निवासी दिनवा थाना सदर निंबाहेड़ा को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया एवं 3. अभिषेक पिता रामलाल नायक निवाशी धीनवा थाना सदर निंबाहेड़ा को शांति भंग में गिरफ्तार किया
पुलिस टीम:- डीएसटी टीम :- एएसआई सुरज कुमार ,कांस्टेबल वीरेंद्र, शीशपाल, सुरेश सुंडा, देवेंद्र, अरविंद, अशोक, कृष्ण कांत, जगदीश एवं थाना सदर निंबाहेड़ा :- एएसआई भूपेंद्र सिंह कांस्टेबल नाहर सिंह, दिनेश, सूर्य भान सिंह
