चित्तौड़गढ़ में डकैती की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

बड़ीसादड़ी पुलिस ने देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चाकू और कार जब्त की, चार आरोपी फरार।

 | 
Badisadri Police displaying a seized country-made pistol, live cartridges, knife and Toyota Etios car after foiling an alleged dacoity plan in Chittorgarh, Rajasthan.

 

Udaipur Times News, Crime News Chittorgarh, Illegal Pistol seized, चित्तौड़गढ़, 4 अगस्त 2026। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक धारदार चाकू एवं वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिन्हें प्रकरण में नामजद कर उनकी तलाश की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज ,उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 3 अगस्त 2026 को एएसआई लीलाराम मय जाप्ता के दौराने सर्कल गश्त पारलिया कीरतपुरा रोड पर पानी की टंकी के पास पहुंचे। CrimeNews

जहाँ पानी की टंकी के पास रोड के पास एक सफेद रंग की टॉयटो इटियोस कार खड़ी हो जिसके अन्दर पाँच व्यक्ति मुखबीर की सूचनानुसार डकैती की योजना बनाते हुए बैठे दिखाई दिये जो सरकारी वाहन एवं जाप्ता पुलिस को देखकर पानी की टंकी की तरफ खेतो की तरफ भागे जिनमें से पीछा करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा जिसको पकड कर नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम आहीद पिता अकरम खान निवासी अलीपुरा मस्जिद के पास भोपालपुरा मठ पुलिस थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर हाल निवासी राजसंमद बताया। Dacoity

तथा मौके से फरार हुए अपने चार अन्य साथियों के नाम एवं पते बताए। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों को प्रकरण में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

आहीद एवं उसके मौके से भागे हुए साथीयों की कब्जे शुदा टॉयटो इटियोस कार की तलाशी में गियर बॉक्स के पास एक छुरीनुमा धारदार चाकू एवं कार के डैसबोर्ड के अन्दर एक देशी पिस्टल मय मैगजीन जिसके अन्दर चार जिन्दा कारतूस मिले जिनको नियमानुसार जब्त किया गया। PoliceAction

अभियुक्त आहीद को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

आपराधिक रिकार्ड:-

 गिरफतारशुद्धा अभियुक्त आहीद के विरूद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट एवं हत्या का प्रयास के प्रकरण दर्ज होकर गैर ट्रायल है।

#Chittorgarh #Badisadri #RajasthanPolice #CrimeNews #PoliceAction #Dacoity #ArmsAct #BreakingNews #Rajasthan #LawAndOrder #UdaipurRange #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News