चित्तौड़गढ़ पुलिस ने जब्त की 211किलो 820 ग्राम अवैध चंदन की लकड़ी व कार

2 तस्कर गिरफ्तार

 | 
Sandalwood Smuggling

 

 

 

Udaipur Times News, Crime News Chittorgarh - चित्तौड़गढ़,14 सितंबर 2026। अवैध चंदन तस्करी के विरूद्ध बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 211 किलो 820 ग्राम अवैध चंदन की लकड़ी से भरी क्रेटा कार को जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर, रेंज उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस डिप्टी एसपी बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में एएसआई हरिराम मय जाप्ता ने दौराने सर्कल गश्त कस्बा बडीसादडी में घण्टाघर की तरफ आई संदिग्ध क्रेटा कार को रजवाड़ी होटल के पास रूकवाई जाकर चालक मूनव्वर हुसैन मन्सुरी पिता मुस्तफा हुसैन मन्सुरी मुस्लमान निवासी इन्द्रा कॉलोनी बडीसादडी एवं चालक के पास वाली सीट पर बैठे परवेज रज्जा पिन्जारा पिता मकसूद उर्फ मसुद हुसैन मुस्लमान निवासी इन्द्रा कॉलोनी बडीसादडी जिला चितौडगढ से कार के अन्दर रखे बोरों के बारे में पूछा जिस पर उक्त दोनों द्वारा कोई सन्तोषप्रद जबाब नही दिया। Crime News 

इन दोनों मूनव्वर हुसैन मन्सुरी एवं परवेज रज्जा पिन्जारा की कब्जेशुद्धा क्रेटा कार की नियमानुसार तलाशी ली जाकर कुल 211 किलो 820 ग्राम अवैध चन्दन की लकडी को जब्त किया जाकर क्रेटा कार को जब्त किया गया। Crime News Chittorgarh 

अभियुक्तगण मूनव्वर हुसैन मन्सुरी एवं परवेज रज्जा पिन्जारा को बिना अनुज्ञा पत्र के अवैध चन्दन की लकडी परिवहन करने से गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर जाकर अनुसंधान जारी है। Sandal Wood Smuggling 

अभियुक्त मूनव्वर हुसैन मन्सुरी के विरूद्ध पूर्व में पुलिस थाना कोतवाली चितौडगढ एवं पुलिस थाना भादसोडा में प्रकरण दर्ज होकर जैर ट्रायल है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News