Chittorgarh Police Update: NDPS मामले में 3 हजार रुपये का ईनामी आरोपी सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार
UdaipurTimes, September 24, 2026 | Chittorgarh Crime Update: DST एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस चित्तौड़गढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के मामले में 3 हजार रुपये के ईनामी आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय मैगजीन, 04 जिंदा कारतूस बरामद कर फॉर्च्यूनर कार जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों तथा रात्रिकालीन संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ प्रेमसिंह के नेतृत्व में DST टीम प्रभारी ASI सुरजकुमार मय ने 23.09.2026 को महत्वपूर्ण कार्यवाही की। मुखबीर के ज़रीए सुरज कुमार स.उ.नि. को सुचना मिली कि सिन्धी कॉलानी स्थित अपार्टमेन्ट के फलेट में एक व्यक्ति, जो पुलिस थाना थांवला जिला नागौर में NDPS के मामले में 3 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त है, वो मौजूद है। उसके पास अवैध हथियार होने की पुख्ता सुचना मिली। Rajasthan Local Crime News
इस पर सुरज कुमार द्वारा बताई गई सुचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उक्त फलेट पर दबीश दी। सुचनानुसार फलेट में दो संदिग्ध व्यक्ति मिले जिनकी पहचान भैरुलाल तेली व बजरंग विश्नोई के रुप में हुई। दोनो के कब्ज़ेशुदा फलेट में एक अवैध पिस्टल और 1 कारतुस मिला, तथा अभियुक्त के पास मिली फोरचुनर कार में तीन और जिन्दा कारतुस मिले। आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनो अभियुक्तो को गिरफतार कर फोरचुनर वाहन को ज़ब्त किया जाकर अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के संबंध में अनुसंधान जारी है।