Chittorgarh: स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
पुलिस ने चार विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया, पैराडाईज होटल स्थित स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई
Udaipur Times News, Cittorgarh News, Crime News, Raid at Spa Centre - चित्तौड़गढ़, 24 जून 2026 - पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में संचालित देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चार विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Crime News
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी बृजेश सिंह के नेतृत्व में पैराडाईज होटल स्थित ब्ल्यू हैवन थाई स्पा पर कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा मसाज की आड़ में विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए डिकॉय ग्राहक भेजा गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी। PITA ACT
कार्रवाई के दौरान स्पा से चार विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिनमें दो महिलाएं थाईलैंड, एक युगांडा और एक लाओस की निवासी हैं। जांच में सामने आया कि स्पा के मैनेजर राहुल, उसके सहयोगी मनीष गोस्वामी और गोपाल माली इन महिलाओं से स्पा मसाज की आड़ में देह व्यापार करवा रहे थे। Chittorgarh News
स्पा सेंटर की तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। इसके बाद कोतवाली थाने में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच डीएसपी चित्तौड़गढ़ ग्रामीण दिनेश सुखवाल कर रहे हैं।
#Chittorgarh#ChittorgarhNews#RajasthanNews#RajasthanPolice#CrimeNews#BreakingNews#MewarNews#UdaipurNews#UdaipurRajasthan#SouthRajasthan#PoliceRaid#HumanTrafficking#LawEnforcement#IndiaNews#LatestNews
