चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई
तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बाइकों के साइलेंसर खुलवाकर रोड रोलर से किए नष्ट
Udaipur Times News, Chittorgarh News, चित्तौड़गढ़, 16 अक्टूबर 2026। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बाइकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाकर उन्हें रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सके। Crime News
मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती है तथा ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देती है। ऐसे साइलेंसर का उपयोग सार्वजनिक शांति एवं आमजन की सुविधा को प्रभावित करता है।
यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार के वाहनों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर नाकाबंदी कर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों, रॉन्ग साइड से वाहन निकालने वालों तथा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। Udaipur News
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान बनाए जा रहे हैं तथा नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी की जा रही है। Chittorgarh News
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वाहन चालक अपने वाहनों में अनधिकृत बदलाव नहीं करवाएं तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करें।