Chittorgarh: पत्नी की हत्या कर लूट का रचा था षड्यंत्र,पति गिरफ्तार
वारदात में छिपाए गए जेवर भी बरामद
Udaipur TImes News, Crime News, Murder Chittorgarh, Man arrested for wife's murder- चित्तौड़गढ़, 18 जुलाई 2026। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मांगरोल गांव में हुई महिला हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी तथा वारदात को लूट का रूप देने के लिए मृतका के जेवर उतारकर छिपा दिए। Chittorgarh News
आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त साक्ष्य एवं जेवर बरामद कर लिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को मांगरोल गांव कि रहने वाली महिला रतनीबाई पत्नी नानालाल कुम्हार उम्र 36 साल सुबह अपने नोहरे से अपनी भैंस को लेकर चराने के लिये नोहरे से करीबन एक डेढ़ किलो मीटर दूर जेके फैक्ट्री के पास स्थित अपने खेत पर गई थी।
जो शाम को घर नहीं आई तो उसके जेठ मोहनलाल व उसका लडका नारायण उर्फ मन्नु रतनीबाई की तलाश करने गये जहां खेत के पास पड़त जमीन पर चट्टानों के बिच सुनसान स्थान पर रतनीबाई की लाश पड़ी हुई मिली जिसको निम्बाहेडा अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टरो उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को ईत्तला मिलने पर पुलिस ने होस्पिटल पहुंच लाश का मुआयना किया।
महिला रतनीबाई के चेहरे पर चोट के निशान थे व गले में रस्सी का निशान था पुलिस ने मृतका रतनीबाई के पिता बालुलाल प्रजापत निवासी बनेस्टी थाना शम्भुपुरा कि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक द्वारा शुरू किया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये जाकर डीएसपी निम्बाहेड़ा शिवप्रकाश के मार्ग दर्शन में थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। मृतका के पिता ने अपने दामाद नानालाल पर सन्देह व्यक्त किया मृतका का पोस्ट मार्टम मेडीकल बोर्ड से कराया गया जिसमे खुलासा हुआ कि मृतका की हत्या गला घुटने से हुई है।
पुलिस टीम ने मृतका के नोहरे व आस पास के फुटेज खंगाले जिसमे मृतका अकेली भैंस व रस्सी लेकर के जाती हुई नजर आई।
आसपास के लोगो गहन पुछताछ की गई। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगो व उसके पति नानालाल से टीम द्वारा बार बार पुछताछ की गई तो नानालाल बार बार बिमार होने का बहाना बनाकर सनकी टाईप बाते करता था जिससे पुलिस का शक नानालाल पर गहरा गया पुलिस टीम ने नानालाल पर नजर रखनी शुरू की टीम को नानालाल की हरकते संदिग्ध लगी। Murder accused arrested
पुलिस जांच मे तथा नानालाल से गहन पुछताछ यह घटना कम सामने आया कि नानालाल प्रजापत की शादी 17 साल पहले मृतका रतनीबाई से हुई थी जिसके दो बच्च्चे है नानालाल अपनी रतनीबाई से अक्सर झगडा करता था घटना के कुछ दिन पहले उसकि पत्नी अपने पिहर चली गई थी तो नानालाल ने फोन करके कहा कि यदि तु नहीं आई तो मैं कुवे में कुद जाउंगा इस पर रतनीबाई वापस अपने ससुराल मांगरोल में आ गई।
दिनांक 05.07.2026 को रतनीबाई सुबह अपने घर से नोहरे पर जाने के लिये निकली तो पति नानालाल ने पुछा कहां जा रही है तो रतनीबाई ने कहा कि मैं नोहरे से भैंस को चराने के लिये खेत पर जाउंगी तो नानालाल ने कहा कि आज खेत पर मत जा बरसात की कामना के लिये पुरे गांव हर घर में चुरमा बाटी बनेगा तु भी अपने घर मे चुरमा बाटी बनाले लेकिन रतनीबाई नही मानी व कहा कि पहले मैं भैंस को लेकर के खेत पर जाउंगी इस बात को लेकर के दोनो के बिच कहा सुनी हुई व रतनीबाई भैस को लेकर खेत पर चली गई।
इस बात से नाराज होकर नानालाल कुछ देर बाद खेत पर गया व अपनी पत्नी को तलाश किया तो वो खेत के पास पड़त जमीन में चट्टानो के बिच बैठी व भैंस पास में ही चर रही थी नानालाल ने अपनी पत्नी को घर चल कर चुरमा बाटी बनाने को कहा तो वंहा पर भी दोनो के बिच कहासुनी हो गई रतनीबाई ने उसके साथ घर चलने से मना किया तो गुस्से में आकर वंहा रखी हुई भैंस को बान्धने की एक अन्य रस्सी को रतनीबाई के गले में डाल कर डांटके से निचे गिराया व उसके उपर बैठ कर उसका गला दबा दिया जिससे रतनीबाई की मौके पर ही मौत हो गई घटना को लुट का रूप देने के लिये नानालाल ने मृतका के गले से मान्दलिया व दोनो पैरो के पायजब खिंच कर निकाल लिये व चुपचाप यंहा से रवाना होकर मांगरोल रेल्वे फाटक के पास स्थित अपने दूसरे खेत में गया व कुएं के पास पत्थरो के निवे ये जेवर छुपा दिये। Crime News Chittorgarh
नानालाल वारदात के बाद अपने घर गया और अपने बहन व भाई को कहा कि मेरी तबियत खराब है मुझे अस्पताल ले चलो जिसको उसके परिजन चित्तौडगढ़ अस्पताल लेकर के गये शाम को अस्पताल से वापस घर आ गया जब रतनीबाई अंधेरा होने तक घर पर नहीं आई तो उसका जेठ मोहन व उसके लड़के साथ रतनीबाई को तलाश करने घर से निकला तो नानालाल ने कहा कि खैत के पास चटटानों के वंहा पर भी तलाश करना। रतनीबाई कि लाश मिलने कि सूचना पर भी नानालाल ना ही मौके पर गया व ना ही रात को अस्पताल गया। HusbandArrested
थानाधिकारी संजय शर्मा ने बाद अनुसंधान नानालाल को अपनी पत्नी रतनीबाई के हत्या के जुर्म में गिरफतार किया मुलजिम नानालाल की निशादेही से उसके खेत से मृतका के वक्त घटना पहने हुये जेवर बरामद किये गये।
पुलिस टीम ने मुलजिम से घटना का सीन रीक्रिए टकराया गया। गिरफतार अभियुक्त- नानालाल पिता किशन लाल कुम्हार (प्रजापत) उम्र 39 साल निवासी मांगरोल थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ़ पुलिस टीमः थाना धिकारी संजय शर्मा, एएसआई प्रहलादसिंह, सुन्दरपाल सउनि, कानि जीवन, विजय, दयाराम।
#Chittorgarh #Nimbahera #RajasthanPolice #CrimeNews #WomanMurder #HusbandArrested #RajasthanCrime #DomesticDispute #PoliceInvestigation #BreakingNews #IndiaNews #UdaipurTimes
