उदयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प

एक कैदी घायल
 | 

उदयपुर 6 मई 2026। सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच सोमवार को हिंसक झड़प हो गई, जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक कैदी के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार घटना 4 मई दोपहर की है, जब कैदी रंजीत और बूटाराम पर कुछ अन्य कैदियों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि असलम खान उर्फ तोता ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों पर हमला किया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया।

झड़प के दौरान कैदियों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे और कैदियों को अलग-अलग कर मामला शांत कराया।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने सभी कैदियों को अनुशासन में रहने के निर्देश दिए और इस तरह की हरकतों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही जेल बैरकों की तलाशी भी ली गई।

इस संबंध में जेल प्रहरी प्रवीण विश्नोई और बंसीलाल की रिपोर्ट पर सूरजपोल थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurJail #CentralJailUdaipur #PrisonViolence #BreakingNewsIndia #RajasthanCrime #UdaipurUpdates #IndiaNews2026 #SurajpolePolice

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal