निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदी 12वीं की छात्रा, इलाज के दौरान मौत

 | 
Udaipur Local News

 

Udaipur Times, Local News: शहर में एक दर्दनाक घटना हुई जिसमे 17 वर्षीय छात्रा ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद गई। छात्रा एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे छात्रा स्कूटी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर पहुंची। उसने स्कूटी बाहर खड़ी की और बिल्डिंग के अंदर जाने लगी। वहां काम कर रहे मजदूरों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कहा कि उसकी गेंद अंदर चली गई है।

इसके बाद वह सीधे चौथी मंजिल पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। नीचे गिरने पर आसपास के लोग और मजदूर मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस को छात्रा की स्कूटी से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है, "मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है। आई लव यू पापा-मम्मी।"

थानाधिकारी ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के समय छात्रा के परिजन उदयपुर अस्पताल में मौजूद थे।

वहीं, स्कूल प्रशासन ने बताया कि छात्रा नियमित रूप से पढ़ाई कर रही थी और उसके व्यवहार में किसी प्रकार का असामान्य परिवर्तन या तनाव के संकेत सामने नहीं आए थे। घटना से स्कूल प्रशासन भी स्तब्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News