Dungarpur में कम्प्यूटर ऑपरेटर ₹20,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई

 | 
ACB arrest computer operator from Dungarpur

डूंगरपुर, 1 सितंबर 2025। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को डूंगरपुर में पेंशन विभाग, कोष कार्यालय में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर गोविन्द गाठिया को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी उदयपुर वन विभाग का कर्मचारी है। उसके पिता कैटल गार्ड थे जिनका 2017 में निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद परिवादी को अनुकम्पा नियुक्ति मिली और परिवार को पेंशन मिलने लगी।

अप्रैल 2025 में करीब ₹2.59 लाख का एरियर स्वीकृत हुआ, लेकिन आरोपी गोविन्द गाठिया ने एरियर पास करने और पेंशन जारी रखने के एवज में ₹90,000 रिश्वत की मांग की। कई बार किस्तों में ₹30-30 हजार देने का दबाव भी बनाया और धमकी दी कि भुगतान न होने पर पेंशन रोक दी जाएगी।

परिवादी ने रिश्वत न देकर ACB में शिकायत की। सत्यापन के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक प्रहलाद कृष्णिया के पर्यवेक्षण और पुलिस निरीक्षक नरपत सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी को डूंगरपुर कोष कार्यालय में रिश्वत लेते ही धर दबोचा।

ACB ने आरोपी के घर की तलाशी ली है और उससे पूछताछ जारी है।

#Dungarpur #ACB #BriberyCase #UdaipurTimes #CorruptionFreeIndia #Udaipur #AntiCorruption #ACB