रामपुरा में चाकूबाजी, कांस्टेबल के बेटे को चाकू मारा

दिन दहाड़े हुई चाकू बाजी कि इस घटना से इलाक़े में फैली सनसनी 
 | 
रामपुरा में चाकूबाजी, कांस्टेबल के बेटे को चाकू मारा
चाकूबाजी की घटना में घायल भवानी सिंह के पिता महेंद्र सिंह उदयपुर के सुखेर थाना पुलिस में हैडकांस्टेबल है। 
 

उदयपुर 10 फ़रवरी 2020। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के रामपुरा इलाके में चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गए। दिन दहाड़े हुई चाकू बाजी कि इस घटना से इलाक़े में सनसनी फ़ैल गयी। चाकूबाजी की घटना में घायल भवानी सिंह के पिता महेंद्र सिंह उदयपुर के सुखेर थाना पुलिस में हैडकांस्टेबल है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज़ाद नगर निवासी घायल भवानी सिंह और अजित सिंह सोमवार को जब अपने एक मित्र नीरज के साथ शहर के रामपुरा इलाक़े स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे जहाँ पर मयंक ने अपने अन्य साथियों संदीप और गौरव के साथ मिलाकर भवानी सिंह झगड़ा शुरू कर दिया। एक बार तो भवानी और उसके साथी मौके से भाग गए लेकिन हमलावरों ने पीछा कर चाकू से वार कर भवानी को घायल कर दिया। 

इस बीच जब अजीत सिंह बीच बचाव करने लगा तो हमलावरों ने उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया और दोनों को मौके पर ही घायल अवस्था में छोड़ फरार हो गये। घटना कि सूचना मिलते ही अम्बामाता थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया और अभियुक्तों कि तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस से प्रताप जानकारी के अनुसार अभियुक्त मयंक, भवानी से अक्सर पैसे वसूला करता था और उसे आये दिन परेशान किया करता था,घटना के समय भी वह भवानी के पास इसी इरादे से आया था और उससे जबरन पैसे लेना चाहता था। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News